पोलैंड दूसरे विश्व युद्ध में हुए नुकसान के लिए जर्मनी से $1.3 ट्रिलियन मुआवज़े की मांग करेगा
पोलैंड के नेता यारोस्लेव कज़िंस्की ने गुरुवार को कहा कि सरकार द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान देश पर कब्ज़े के लिए जर्मनी से $1.32 ट्रिलियन के मुआवज़े की मांग करेगी। उन्होंने कहा कि मुआवज़ा मांगना पोलैंड का दायित्व है। दूसरे विश्व युद्ध के दौरान पोलैंड के करीब 60 लाख नागरिक मारे गए थे जिनमें 30 लाख यहूदी थे।