पोस्ट में दावा- उदयपुर की घटना के हत्यारों को जेल में बिरयानी मिलेगी; पुलिस ने कहा- फर्ज़ी

एक पोस्ट में दावा किया गया है कि उदयपुर में शख्स की गर्दन काटकर हत्या करने वालों को राजस्थान की जेल में बिरयानी परोसी जाएगी। राजस्थान पुलिस ने इसे लेकर कहा, "यह गलत है...उदयपुर में जघन्य अपराधियों के खिलाफ हम कठोर कार्रवाई करेंगे...हम असामाजिक तत्वों से नरमी से पेश नहीं आएंगे...प्रदेश में कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए...हम कटिबद्ध हैं।"