बॉम्बे हाईकोर्ट ने यौन उत्पीड़न के एक आरोपी को अग्रिम ज़मानत देते हुए कहा है कि प्यार का इज़हार करने के लिए 'बिना किसी गलत नीयत के' लड़की का हाथ पकड़ना यौन उत्पीड़न नहीं है। दरअसल, एक रिक्शा चालक ने एक लड़की का हाथ पकड़कर उसे प्रपोज़ किया था जिसके बाद लड़की के पिता ने एफआईआर दर्ज करवाई थी।