प्यार को खरीदा नहीं जा सकता, इसे अर्जित करना होता है: सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को वैवाहिक विवाद के एक मामले पर सुनवाई करते हुए मौखिक तौर पर कहा, “प्यार को आप खरीद नहीं सकते, आपको इसे अर्जित करना होगा।” वहीं, पिछले हफ्ते सुप्रीम कोर्ट ने एक मामले पर सुनवाई के दौरान कहा था, “हमारे यहां पश्चिमी देशों जैसी व्यवस्था नहीं है...जहां आप आज शादी करें और कल तलाक ले लें।”