प्याज़ से जुड़े सैल्मोनेला आउटब्रेक के कारण अमेरिका में 650 से अधिक लोग बीमार
अमेरिका में सैल्मोनेला आउटब्रेक के कारण 652 लोग बीमार हो गए हैं जिसके बाद रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (सीडीसी) ने प्याज़ खाने को लेकर दिशानिर्देश जारी किए हैं। सीडीसी ने लोगों को बिना स्टीकर/पैकेजिंग वाले किसी भी पूरे लाल, सफेद या पीले प्याज़ को न खाने की सलाह दी है। यह आउटब्रेक मेक्सिको से आयातित प्याज़ से फैला है।