प्रक्रिया जारी है: पुरुलिया कांड के आरोपी के भारत प्रत्यर्पण पर डेनमार्क के विदेश मंत्री

डेनमार्क के विदेश मंत्री लार्स लोको रासमुसेन का कहना है कि पुरुलिया हथियार कांड के आरोपी किम डेवी के भारत प्रत्यर्पण की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने कहा, "यह एक राजनीतिक मुद्दा नहीं है। 2019 में जब मैं बतौर प्रधानमंत्री भारत आया था तब इस मुद्दे पर विस्तार से चर्चा हुई थी और तब भी इस पर काम हो रहा था।"