प्रख्यात अर्थशास्त्री व पूर्व केंद्रीय मंत्री वाई.के. अलघ का हुआ निधन, पीएम ने जताया शोक

प्रख्यात अर्थशास्त्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री योगेंद्र के. अलघ (83) का मंगलवार को निधन हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर उनके निधन पर शोक जताते हुए लिखा, "प्रोफेसर अलघ एक प्रतिष्ठित विद्वान थे जो ग्रामीण विकास, पर्यावरण और अर्थशास्त्र के बारे में काफी उत्सुक रहते थे।" प्रोफेसर अलघ दिल्ली में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के कुलपति भी रहे थे।