मालेगांव ब्लास्ट केस में मेडिकल आधार पर ज़मानत पर बाहर बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर का कबड्डी खेलने का वीडियो वायरल होने के बाद सांसद ने कहा है कि वीडियो रिकॉर्ड कर इसे वायरल करने वाला शख्स रावण है और उसका बुढ़ापा खराब होगा। उन्होंने कहा, "मैं एक जगह आरती के लिए गई थी...तभी कुछ खिलाड़ियों ने कबड्डी खेलने...का निवेदन किया।"