प्रज्वल का राजनयिक पासपोर्ट रद्द करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है: विदेश मंत्रालय
भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा है, "कर्नाटक में कई महिलाओं का यौन उत्पीड़न करने के आरोपी सांसद प्रज्वल रेवन्ना के राजनयिक पासपोर्ट को रद्द करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।" उन्होंने कहा, "प्रज्वल को 23-मई को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था जिसका जवाब देने के लिए उन्हें 10 दिन दिए गए हैं।"