प्रज्वल केस में जिन लोगों को परेशानी हुई वे शिकायत करें, सुरक्षा देंगे: कर्नाटक सरकार
कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने शुक्रवार को प्रज्वल रेवन्ना केस में 'सरकार अब पीड़ितों से आगे आने की अपील करेगी' के सवाल पर कहा, "जिन लोगों को परेशानी हुई है, वे आगे आएं और एसआईटी व पुलिस से शिकायत करें।" उन्होंने कहा, "हम उन्हें हर तरह की सुरक्षा प्रदान करेंगे।" रेवन्ना को गुरुवार देर रात गिरफ्तार किया गया।