प्रतिबंधित कंटेंट डिलीट न करने के लिए रूस ने मेटा पर लगाया ₹1.3 करोड़ का जुर्माना
रूस ने फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा पर उन कंटेंट को डिलीट न करने के लिए ₹1.3 करोड़ का जुर्माना लगाया है जिन्हें सरकार अवैध मानती है। वहीं, ट्विटर पर लगभग ₹1 करोड़ का जुर्माना लगाया गया है। रूस ने चाइल्ड पॉर्नोग्राफी वाले कंटेंट को लेकर दंडात्मक कार्रवाई के रूप में मार्च से ट्विटर की स्पीड कम कर दी है।