प्रतिबंधित कंटेंट नहीं हटाया तो भरना पड़ सकता है भारी जुर्माना: फेसबुक से रूस

रूस की कम्युनिकेशन नियामक संस्था रोसकॉमनाडज़ोर ने फेसबुक को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर फेसबुक रूस में प्रतिबंधित कंटेंट को नहीं हटाती है तो उसे रूस में हो रही सालाना आय का 10% जुर्माने के तौर पर भरना होगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, फेसबुक ने चाइल्ड पॉर्नोग्राफी, ड्रग संबंधी जैसे प्रतिबंधित कंटेंट को नहीं हटाया है।