प्रथम दृष्टया, मॉल को पार्किंग शुल्क लेने का अधिकार नहीं: केरल हाईकोर्ट

केरल हाईकोर्ट ने कहा है कि प्रथम दृष्टया, यह राय है कि मॉल को पार्किंग शुल्क लेने का अधिकार नहीं है। कोर्ट 2 याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी जिसमें आरोप लगाया गया था कि लुलु इंटरनैशनल शॉपिंग मॉल अपने ग्राहकों से 'अवैध रूप से' पार्किंग शुल्क वसूलता है। मामले में कोर्ट ने अब नगर पालिका से जवाब मांगा है।