प्रदर्शन के कारण लगे ट्रैफिक जाम में ऐंबुलेंस के फंसने से पंजाब में 1 माह के बच्चे की मौत

पंजाब के खन्ना में अमृतसर-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर ठेका मुलाज़िम यूनियन के प्रदर्शन के कारण लगे जाम में ऐंबुलेंस के कथित तौर पर फंसने से 1 माह के बच्चे की रविवार को मौत हो गई। मृतक के परिजन के अनुसार, प्रदर्शनकारियों ने आग्रह के बावजूद उन्हें रास्ता नहीं दिया। खन्ना के एसडीएम के मुताबिक, ऐंबुलेंस को रास्ता दिया गया था।