कज़ाकिस्तान में ईंधन की कीमतों को लेकर देशभर में हिंसक प्रदर्शनों के बाद राष्ट्रपति कसीम-जोमार्ट तोकायेव ने बताया है कि उन्होंने सुरक्षाबलों से बिना चेतावनी दिए प्रदर्शनकारियों को गोली मारने को कहा है। उन्होंने कहा, "जो सरेंडर नहीं करेगा, बर्बाद हो जाएगा।" उन्होंने प्रदर्शनकारियों से बातचीत करने से इनकार कर कहा, "अपराधियों-हत्यारों के साथ...किस तरह की बातचीत कर सकते हैं।"