दिल्ली के गाज़ीपुर बॉर्डर पर सोमवार को किसान आंदोलन में शामिल होने गए दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौधरी को प्रदर्शनकारी किसानों ने वापस जाने को कहा जिसका एक वीडियो सामने आया है। अनिल चौधरी ने कहा, "मैं उनकी स्थिति समझता हूं...यह किसानों का मुद्दा है...हम यहां किसानों के लिए आए हैं...यह कोई राजनीतिक एजेंडा नहीं है।"