प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रात में नए संसद भवन के निर्माण स्थल का किया दौरा

समाचार एजेंसी एएनआई ने बताया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार रात 8:45 बजे नई दिल्ली स्थित नए संसद भवन के निर्माण स्थल का दौरा किया और इसके निर्माण की समीक्षा भी की। एजेंसी ने पीएम के दौरे की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। बकौल एएनआई, पीएम ने साइट पर तकरीबन एक घंटा बिताया।