प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोनिया गांधी की मां पाओला माइनो के निधन पर जताया शोक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी की मां पाओला माइनो के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने कहा, "दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं पूरे परिवार के साथ हैं।" गौरतलब है, कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने बुधवार को बताया था कि सोनिया की मां पाओला का इटली स्थित उनके घर में 27-अगस्त को निधन हो गया था।