प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें मिले उपहारों और स्मृति चिह्नों की नीलामी में भाग लेने के लिए लोगों से आग्रह किया है। उन्होंने ट्वीट किया, "इनमें हमारे ओलंपिक हीरोज़ द्वारा दिए गए उपहार भी शामिल हैं...इससे प्राप्त धन का नमामि गंगे पहल में इस्तेमाल किया जाएगा।" उपहारों में नीरज चोपड़ा का भाला व लवलीना बोरगोहेन के दस्ताने शामिल हैं।