प्रधानमंत्री मोदी ने केरल के पूर्व सीएम ओमान चांडी के निधन पर जताया शोक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस नेता और केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमान चांडी के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, "उनके जाने से हमने जनता की सेवा और केरल की उन्नति के लिए जीवन समर्पित करने वाला एक नेता खो दिया है।" पीएम मोदी ने अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल के दौरान उनसे हुई मुलाकातों का भी ज़िक्र किया।