प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात में 2 दिवसीय केंद्र-राज्य विज्ञान सम्मेलन का किया उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शनिवार को अहमदाबाद (गुजरात) में 10-11 सितंबर को आयोजित हो रहे केंद्र-राज्य विज्ञान सम्मेलन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा, "2014 के बाद से साइंस और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में निवेश में काफी वृद्धि की गई है।" बकौल पीएम, "समाधान का...विकास का और इनोवेशन का आधार विज्ञान ही है।"