प्रधानमंत्री मोदी ने प्रथम राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को भारत के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, "एक महान नेता, जो साहस और विद्वतापूर्ण उत्साह के प्रतीक रहे। वह भारत की संस्कृति से मज़बूती से जुड़े थे और भारत के विकास के लिए दूर की दृष्टि रखते थे।''