दिल्ली के मुख्यमंत्री और 'आप' के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर और हनुमान गढ़ी मंदिर में पूजा की। उन्होंने कहा, "मैंने प्रभु राम से देश के लोगों के लिए सुख-शांति मांगी है...प्रभु राम मुझे क्षमता दें कि ज़्यादा से ज़्यादा देशवासियों को यहां लाकर उनके दर्शन करवा सकूं।"