प्रमुख जलाशयों में घटते जलस्तर के बीच गर्मियों में भारत में हो सकता है पेयजल संकट: रिपोर्ट
रॉयटर्स ने सरकारी डेटा के हवाले से बताया है कि भारत में प्रमुख जलाशयों का जलस्तर बीते 5-साल में मार्च महीने के निम्नतम स्तर पर पहुंच गया है जिसके चलते भारत में आगामी गर्मियों में पेयजल और बिजली आपूर्ति संकट हो सकता है। वहीं, केंद्र की निगरानी वाले 150 जलाशयों में पिछले हफ्ते क्षमता का 40% जल ही भर पाया।