प्रवासी भारतीय ने दुबई में ₹6 करोड़ की लूट की घटना को किया विफल, किया गया सम्मानित

दुबई पुलिस ने ₹6 करोड़ की लूट की घटना विफल करने के लिए केशुर नामक प्रवासी भारतीय को सम्मानित किया है। पुलिस के मुताबिक, दो एशियाई शख्स नकदी से भरे बैग लेकर जा रहे थे उसी दौरान संदिग्ध व्यक्ति ने उनसे एक बैग छीन लिया। बकौल पुलिस, गश्ती दल के आने तक केशुर ने आरोपी को पकड़ कर रखा था।