बांदीपोरा (जम्मू-कश्मीर) पुलिस ने बताया है कि उसने जम्मू-कश्मीर में एक प्रवासी मज़दूर की हत्या में शामिल लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े 3 आतंकियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, आतंकी गैर-स्थानीय लोगों को आतंकित करने के लिए पाकिस्तान के आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के हैंडलर बाबर के संपर्क में थे। पुलिस ने मौके से हथियार व गोला-बारूद बरामद किए हैं।