प्रवेश प्रक्रिया पर दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले को सेंट स्टीफंस कॉलेज एससी में देगा चुनौती
सेंट स्टीफंस कॉलेज प्रवेश प्रक्रिया को लेकर दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगा। कोर्ट ने अपने हालिया आदेश में कॉलेज को दिल्ली यूनिवर्सिटी (डीयू) के कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) के आधार पर दाखिले का निर्देश दिया था। इस पर डीयू के एक अधिकारी ने कहा, "कॉलेज को निर्धारित प्रक्रिया का पालन करना होगा।"