प्रशांत महासागर में खोने के 3 महीने बाद मिला शख्स और उसका कुत्ता; तस्वीरें सामने आईं

प्रशांत महासागर में 3 महीने से भटक रहे ऑस्ट्रेलिया के टिम शैडॉक नामक शख्स और उसके पालतू कुत्ते बेला को रेस्क्यू किया गया है। दोनों इस दौरान मछलियां खाकर और बारिश का पानी पीकर ज़िंदा रहे। शैडॉक अप्रैल में मेक्सिको से फ्रेंच पोलिनेशिया की ओर रवाना हुआ था लेकिन तूफान में उसकी नाव क्षतिग्रस्त हो गई थी।