प्रशासन का ध्यान खींचने के लिए बेंगलुरु में लोगों ने की गड्ढे की 'पूजा', तस्वीर आई सामने
बेंगलुरु (कर्नाटक) के कॉक्स टाउन इलाके में स्थानीय लोगों ने प्रशासन का ध्यान खींचने के लिए चार्ल्स कैंपबेल रोड पर एक गड्ढे को फूलों की माला से सजाकर उसकी 'पूजा' की, जिसकी तस्वीर सामने आई है। भारतीनगर रेज़िडेंट्स वेलफेयर असोसिएशन के अध्यक्ष ने कहा कि सड़क पर 100 से ज़्यादा गड्ढे हैं और बारिश से स्थिति बदतर हो गई है।