प्रसव पीड़ा में साइकल चलाकर अस्पताल पहुंचीं न्यूज़ीलैंड की सांसद, दिया बेटी को जन्म

न्यूज़ीलैंड की सांसद जूली ऐनी जेंटर रविवार को प्रसव पीड़ा में साइकल चलाकर अस्पताल पहुंचीं और एक घंटे बाद एक बच्ची को जन्म दिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, "बड़ी खबर! आज सुबह 3.04 बजे हमने...परिवार के सबसे नए सदस्य का स्वागत किया। मेरा वाकई में प्रसव पीड़ा में साइकल चलाने का इरादा नहीं था लेकिन ऐसा हो गया।"