प्रसार भारती ने 'आरएसएस से जुड़ी' एजेंसी के साथ किया अनुबंध, विपक्षी दलों ने की आलोचना
दूरदर्शन और ऑल इंडिया रेडियो को न्यूज़ कंटेंट उपलब्ध कराने के लिए 'हिन्दुस्थान समाचार' के साथ 2-साल के अनुबंध को लेकर विपक्षी दलों ने प्रसार भारती की आलोचना की है। दलों का आरोप है कि इस एजेंसी के आरएसएस के साथ संबंध हैं। तृणमूल कांग्रेस के सांसद जवाहर सरकार ने कहा, "प्रसार भारती और बीजेपी का विलय कर देना चाहिए।"