केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने रविवार को कहा कि ई-कॉमर्स नीति तैयार करते समय प्रत्येक हितधारक की चिंताओं को ध्यान में रखा जाएगा। गोयल ने कहा, "हम सभी के हितों को संतुलित करने और एक मज़बूत ढांचा तैयार करने की कोशिश कर रहे हैं जिसमें सभी भारतीयों के हित में इस नीति को लागू किया जा सके।"