inshorts

प्राइड परेड से पहले नॉर्वे के गे बार में गोलीबारी में 2 की मौत, आतंकी हमला मानकर जांच करेगी पुलिस

नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में शनिवार को एक गे बार में अंधाधुंध गोलीबारी में 2 लोगों की मौत हो गई और कम-से-कम 14 लोग घायल हुए। एलजीबीटीक्यू समुदाय द्वारा शहर में प्रस्तावित सालाना प्राइड परेड के जश्न से कुछ घंटों पहले ही यह वारदात हुई। ओस्लो पुलिस के मुताबिक, इसे संभावित आतंकी हमला मानकर भी जांच की जा रही है।