प्राकृतिक आपदा के मद्देनज़र एक माह का वेतन सीएम राहत कोष में दूंगा: उत्तराखंड के सीएम

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को कहा, "राज्य में आई प्राकृतिक आपदा के दृष्टिगत मैंने अक्टूबर माह का अपना वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में देने का फैसला लिया है।" दरअसल, राज्य में भारी बारिश संबंधी घटनाओं में कम-से-कम 75 मौतें हुई हैं। गौरतलब है, राज्य सरकार मृतकों के परिजनों को ₹4 लाख मुआवज़ा देगी।