विश्व मौसम विज्ञान संगठन (डब्ल्यूएमओ) की 'स्टेट ऑफ द क्लाइमेट इन एशिया' रिपोर्ट के मुताबिक, प्राकृतिक आपदाओं के कारण भारत को पिछले साल $87 अरब (करीब ₹6516 अरब) का नुकसान हुआ था। बकौल डब्ल्यूएमओ, चीन को सबसे अधिक करीब ₹17,827 अरब और जापान को करीब ₹6,217 अरब का नुकसान हुआ। रिपोर्ट के मुताबिक, सबसे अधिक नुकसान सूखे से हुआ।