भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के देशभर के गोदामों में 2021-22 के दौरान प्राकृतिक आपदाओं और गलत रखरखाव के कारण करीब 1,693 टन अनाज बर्बाद हुआ है। पीटीआई के मुताबिक, एक आरटीआई के जवाब में बताया गया कि बारिश से 48 टन, बाढ़ से 592 टन, चक्रवात से 28 टन जबकि रखरखाव के अलग-अलग कारणों से 1,025 टन अनाज नष्ट हुआ।