प्राचीन माया सभ्यता में लड़कों की दी जाती थी बलि, डीएनए से हुआ खुलासा

डीएनए एनालिसिस से पता चला है कि हज़ारों साल पुरानी माया सभ्यता में किशोरों की बलि दी जाती थी। सन 1967 में खुदाई के दौरान ​चिचेन इट्ज़ा (मेक्सिको) में मिले 100 से अधिक बच्चों के कंकालों में से 64 कंकालों की जांच की गई जिनमें सभी लड़के मिले हैं। अधिकांश लड़कों की बलि 800-1000 ईस्वी के दौरान दी गई थी।