बकिंघम पैलेस ने गुरुवार को बताया कि प्रिंस ऐंड्रयू से उनकी सैन्य पदवियां और शाही संरक्षण वापस ले लिया गया है। इससे पहले एक जज ने महारानी के बेटे के खिलाफ यौन शोषण के मुकदमे को जारी रखने की बात कही थी। पैलेस ने कहा, "ड्यूक ऑफ यॉर्क सार्वजनिक कर्तव्यों का पालन नहीं करेंगे और...आम नागरिक की तरह केस लड़ेंगे।"