प्रिंस चार्ल्स की चैरिटी को ओसामा बिन लादेन के परिवार से मिला £1 मिलियन का दान: रिपोर्ट
ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स को कथित तौर पर ओसामा बिन लादेन के रिश्तेदारों से उनकी चैरिटी के लिए £1-मिलियन का दान मिला था। बकौल रिपोर्ट, अल-कायदा नेता लादेन के मारे जाने के 2 साल बाद 2013 में उसके दो सौतेले भाइयों से प्रिंस ऑफ वेल्स चैरिटेबल फंड को यह दान मिला था। क्लियरेंस हाउस ने भी दान की पुष्टि की।