'द डेली टेलीग्राफ' के मुताबिक, अप्रैल 2021 में प्रिंस फिलिप के अंतिम संस्कार से कुछ घंटे पहले यूके के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के कर्मचारियों ने शराब पार्टी की थी जबकि कोविड-19 प्रतिबंधों के तहत घर में इकट्ठा होना प्रतिबंधित था। बकौल रिपोर्ट, मेहमानों ने अत्यधिक शराब पीकर डांस किया था। अंतिम संस्कार के समय क्वीन एलिज़ाबेथ-II अकेली बैठी दिखीं थीं।