प्रिंस हैरी और मेगन मर्कल को यूके का घर खाली करने के दिए गए निर्देश
प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन मर्कल को यूके स्थित उनका घर फ्रोगमोर कॉटेज खाली करने के निर्देश दिए गए हैं। दरअसल, यह घर दिवंगत महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने प्रिंस हैरी को शादी में बतौर तोहफा दिया था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह घर किंग चार्ल्स-तृतीय द्वारा प्रिंस ऐेंड्रयू को देने का प्रस्ताव दिया गया है।