प्रियंका गांधी अपने परिवार के सदस्य और स्टाफ मेंबर को कोविड-19 होने के बाद हुईं आइसोलेट
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने परिवार के एक सदस्य और एक स्टाफ मेंबर के रविवार को कोविड-19 पॉज़िटिव पाए जाने के बाद खुद को आइसोलेट कर लिया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, "मेरी कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आई है, हालांकि डॉक्टर ने सलाह दी है कि मैं आइसोलेट रहूं और कुछ दिनों के बाद फिर से टेस्ट कराऊं।"