inshorts

प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर झारखंड में आग के हवाले की गई 12वीं की छात्रा की हुई मौत

दुमका (झारखंड) में कथित तौर पर प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर एक युवक द्वारा आग के हवाले की गई 12वीं की छात्रा की रविवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। बकौल पुलिस, गिरफ्तार हो चुके आरोपी शाहरुख ने पेट्रोल डालकर पीड़िता को आग के हवाले किया था। वहीं, घटना पर विरोध-प्रदर्शन के मद्देनज़र इलाके में धारा-144 लागू की गई है।