केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने बुधवार को राज्य विधानसभा में कहा कि प्रेम प्रस्तावों को ठुकराने पर महिलाओं पर अत्याचार करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस ऐसे लोगों पर नज़र रखेगी जिनका महिलाओं को प्रताड़ित करने व पीछा करने का इतिहास है। बकौल विजयन, पुलिस दोषियों के खिलाफ नरम रुख नहीं अपनाएगी।