प्रेम विवाह में माता-पिता की सहमति अनिवार्य हो, लिव-इन पर लगे रोक: संसद में बीजेपी सांसद
बीजेपी सांसद धर्मवीर सिंह ने लोकसभा में कहा है कि लिव-इन रिलेशनशिप एक बीमारी है और इस पर रोक लगाने के लिए सरकार को कानून बनाना चाहिए और प्रेम विवाहों में माता-पिता की सहमति अनिवार्य करनी चाहिए। उन्होंने कहा, "ऐसे ही चलता रहा तो हमें जिस सभ्यता और संस्कृति के लिए जाना जाता है, वह एक दिन समाप्त हो जाएगी।"