inshorts

प्रेम-प्रसंग का विरोध करने पर यूपी में शख्स ने की गर्लफ्रेंड के 12 वर्षीय भाई की हत्या

गोंडा (यूपी) पुलिस ने नदी से एक 12-वर्षीय लड़के का शव बरामद कर हत्या के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी का मृतक की बड़ी बहन के साथ प्रेम-प्रसंग था जिसका विरोध करने पर आरोपी ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। बकौल पुलिस, शव फेंकने में आरोपी के पिता ने भी मदद की।