प्रेमिका के घर के सामने राजस्थान में पेड़ पर फंदे से लटका मिला शख्स का शव

पुलिस के अनुसार, सवाई माधोपुर (राजस्थान) में पुलिस हिरासत से फरार हुए रेप के आरोपी का शव मंगलवार रात उसकी प्रेमिका के घर के सामने एक पेड़ पर फंदे से लटका मिला। बकौल रिपोर्ट्स, शादी के बाद प्रेमिका ने ही 16 सितंबर को युवक के खिलाफ रेप केस दर्ज कराया था। मामले में 2 पुलिसकर्मी लाइन हाज़िर किए गए हैं।