'प्रेमी' के साथ स्कूटर पर घूम रही पत्नी को यूपी में शख्स ने रंगे हाथ पकड़ा, वीडियो हुआ वायरल

आगरा (उत्तर प्रदेश) में एक शख्स ने पीछा कर कथित प्रेमी संग स्कूटर पर घूम रही अपनी पत्नी को रंगे हाथ पकड़ा जिसके बाद दोनों की सड़क पर बहस भी हुई। बकौल रिपोर्ट्स, महिला के बिना बताए जाने पर शख्स बेटी को लेकर उसे ढूंढने निकला था। पुलिस ने पति व कथित प्रेमी का शांतिभंग के आरोप में चालान किया।