प्रेमी ने झारखंड में स्टेज पर दूल्हे के सामने दुल्हन की मांग में भरा सिंदूर, लौटी बारात
हज़ारीबाग (झारखंड) में वरमाला के स्टेज पर दुल्हन के प्रेमी ने दूल्हे के सामने ही उसकी मांग में सिंदूर भर दिया जिसका वीडियो सामने आया है। बकौल रिपोर्ट्स, इसके बाद लोगों ने प्रेमी की पकड़कर पिटाई कर दी और दूल्हा बारात लेकर लौट गया। दुल्हन के पिता ने बताया कि लड़की की उसके प्रेमी से शादी करा दी गई है।