प्रेस कॉन्फ्रेंस में जवाब देते हुए 'सेक्सी' शब्द कहने से बचते दिखे द्रविड़, वीडियो हुआ वायरल

राहुल द्रविड़ का प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान 'सेक्सी' शब्द बोलने से परहेज़ करने का वीडियो वायरल हो गया है। उन्होंने भारतीय गेंदबाज़ी की तारीफ कर कहा, "मैं एक शब्द इस्तेमाल करना चाहता हूं लेकिन नहीं कर सकता।" एक पत्रकार ने कहा कि क्या यह 'ऊर्जावान' है तो द्रविड़ बोले, "नहीं...यह 4 अक्षर का शब्द है...जो एस से शुरू होता है।"